नहीं रहे ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णाराज राय, काफी समय से थे बीमार..

By Tatkaal Khabar / 18-03-2017 03:35:58 am | 20588 Views | 0 Comments
#

लीलावती अस्पताल के आई.सी.यू में काफी समय से एडमिट ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णाराज राय का निधन हो गया है। उनके पिता कृष्णाराज राय काफी समय से लीलावती अस्पताल के आई.सी.यू में एडमिट थे। उनकी कंडिशन क्रिटिकल होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। खबर के मुताबिक, ऐश के पिता की तबियत जनवरी से ही खराब चल रही थी। बता दें कि ऐश्वर्या के पिता कैंसर से पीड़ित थे और उनकी बीमारी वापस से उभर गई थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लगातार अस्पताल में भी देखा जा रहा था। ऐश्वर्या राय के पिता की तबियत खराब होने की वजह से ही इस बार बिग बी के घर में होली नहीं खेली गई थी।