अपनी आने वाली इस फिल्म के लिये जान्हवी कपूर बढ़ा रही हैं वजन

By Tatkaal Khabar / 01-02-2019 03:22:02 am | 12332 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिये वजन बढ़ा रही हैं।
Image result for
 श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने 2018 में रिलीज फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जान्हवी इन दिनों इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी हैं। उनके पास करण जौहर की मल्टीस्टारर मूवी तख्त भी है जिसकी शूटिंग में अभी देरी है इसलिए जान्हवी का सारा फोकस गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर है। इसमें वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। जान्हवी किरदार में खुद को ढालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
Image result for
वह इस मूवी के लिए अपना वजन बढ़ा रही हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च में शुरू होगी।किरदार में खुद को पूरी तरह उतारने के लिए जान्हवी अपना वजन 6-7 किलो तक बढ़ाएंगी।