एक ऐसी नदी जो उगलती है सोना

By Tatkaal Khabar / 09-03-2019 02:53:00 am | 18544 Views | 0 Comments
#

भारत में ही एक ऐसी नदी भी है जो सोना उगलती है। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर रत्नगर्भा में बहने वाली स्वर्ण रेखा नदी कोई आम नदी नही है। क्योंकि इस नदी में सोने का इतना बड़ा भंडार समाया हुआ है जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यहां के आदिवासी इस नदी के तल को छान-छान कर इन सोने के कणों को इकट्ठा करते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि इस नदी पर आज तक कितनी ही सरकारी मशीनों द्वारा कई बार रिसर्च की जा चुकी है। इसमें सोने के कण कैसे आते हैं ये अभी भी रहस्य बना हुआ है।