फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशी
शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. खुद शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने मोहम्मद अयूब की पीस पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन की भी घोषणा की थी. दोनों दलों ने गठबंधन को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस नाम दिया है. इस अलायंस को राष्ट्रीय क्रांति पार्टी ने भी समर्थन देने की घोषणा की है.