चुनाव न लड़ने से आडवाणी जी का कद प्रभावित नहीं होता : उमा भारती

By Tatkaal Khabar / 24-03-2019 11:18:51 am | 12753 Views | 0 Comments
#

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने के बाद पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को कहा कि अब आडवाणी को ‘स्थिति' स्पष्ट करनी चाहिए.उमा भारती ने साथ ही यह भी कहा कि चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने से आडवाणी का कद प्रभावित नहीं होता. उमा भारती ने 91 वर्षीय नेता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह आडवाणी ही थे जिन्होंने पार्टी को ऐसी स्थिति में लाने में एक अहम भूमिका निभायी कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं.

उमा ने यह भी कहा कि आडवाणी ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में किसी पद की कभी इच्छा नहीं जतायी. उन्होंने कहा, फिलहाल केवल एक व्यक्ति को टिप्पणी करनी चाहिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और वह हैं आडवाणी जी. उन्होंने कहा कि उनके सहित अन्य के लिए टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.