चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई अध्यक्ष की कुर्सी

By Tatkaal Khabar / 25-03-2019 03:33:22 am | 13186 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले कांग्रेस ने मुंबई में बड़ा दांव खेला है. उन्होंने मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बदल दिया है. पार्टी ने संजय निरुपम की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है. सोमवार को पार्टी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की तरफ से मिलिंद देवड़ा की नियुक्ती को लेकर घोषणा की गई.
बता दें कि मुंबई कांग्रेस में चली आ रही लंबी खींचतान के बाद नेतृत्व में बदलाव किया गया है. संजय निरुपम को हटाकर मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. मुंबई कांग्रेस में संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा के बीच लंबे समय से गुटबाजी चली आ रही थी. ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीर्ष नेतृत्व को निरुपम को हटाने का फैसला लेना पड़ा.