भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा..

By Tatkaal Khabar / 26-03-2019 03:04:32 am | 12926 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी में शामिल हो गईं. इसको लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. संभावना है कि बीजेपी उन्हें रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है. जया प्रदा ने कहा कि वह पीएम मोदी के विजन पर काम करेंगी.

भाजपा में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा, "मुझे मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं अपने जीवन का हर पल समर्पित करते हुए बीजेपी के लिए काम करूंगी. यह मेरी जिंदगी का सबसे अहम पल है."