BJP ने यूपी में आठ महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

By Tatkaal Khabar / 28-03-2019 03:47:10 am | 12504 Views | 0 Comments
#

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 29 और लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की चौथी सूची जारी कर दी है।
Image result for BJP
इनमें पांच महिलाएं, 14 अगड़े, छह अनुसूचित जाति और नौ पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही भाजपा ने गठबंधन सहित प्रदेश की 80 सीटों के लिए 62 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब तक मेनका गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, रेखा वर्मा, संघमित्रा मौर्य, निरंजन ज्योति, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी और जया प्रदा समेत 8 महिलाओं को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। 13 सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे हैं।
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के लिए गठबंधन के घटक अपना दल को मिर्जापुर सीट पहले ही दे दी है। चौथी सूची में पार्टी ने सात सांसदों के टिकट काट दिए हैं, जबकि दो पहले ही पार्टी छोड़ गए थे