जाह्नवी कपूर के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे राजकुमार राव

By Tatkaal Khabar / 31-03-2019 03:39:41 am | 16010 Views | 0 Comments
#

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव हॉरर कॉमेडी फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म दिनेश विजान हॉरर कॉमेडी फिल्म ”रूह-अफ्जा’ बनाने जा रहे हैं।
फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका होगी। ‘स्त्री’ के बाद यह राजकुमार की दूसरी हॅारर कॅामेडी फिल्म होगी। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने कहा , “फिल्म के लिये हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए। राजकुमार राव और वरुण शानदार अभिनेता हैं। दोनों अपने अंदाज में बेहतरीन कॉमेडी करते हैं। जाह्नवी इस फिल्म में दो किरदारों-रूही और अफसाना के रूप में नजर आएंगी।
Image result for  rajkumar rao

निर्माता ने कहा “, ‘मुख्य नायिका के तौर पर हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो दो अलग तरह के व्यक्तित्व वाले किरदार को सहजता से निभा सके और जाह्ववी इसमें खरी उतरीं। वह वास्तव में किरदार से जुड़ गईं। फिल्म की पटकथा में ताजगी, नयापन है और अभिनेत्री भी ऐसी ही हैं।”

बताया जा रहा है कि दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता करेंगे।