मैडमजी! यूएन को मसूद अजहर पर फैसला नामदार से पूछ कर करना था:मोदी

By Tatkaal Khabar / 03-05-2019 09:39:13 am | 14182 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के हिंडौन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने को लेकर उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि मैडम जी! नामदार से पूछ कर संयुक्त राष्ट्र को फैसला करना था क्या? पहले संयुक्त राष्ट्र को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मैडम जी, नामदार जी, आप लोग जिन्हें 'जी' या 'साहब' कह कर बुलाते हैं, उन्हें हम अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दें क्या? आपको कोई दिक्कत तो नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान गोली चलाएगा, तो मोदी गोला बरसाएगा।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का ये आका कई बरसों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है। अब आप बताइए पाकिस्तान की हेकड़ी निकली है या नहीं।