जिन्हें रक्षा सौदे करवाने की चाहत वो पीएम बनना चाहते हैं:वित्त मंत्री अरुण जेटली

By Tatkaal Khabar / 04-05-2019 04:40:11 am | 18213 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. राहुल गांधी के बिजनेस पार्टनर यूलरिक मैकनाइट पर यूपीए सरकार के दौरान रक्षा सौदों में ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट लेने का आरोप लगा है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार ने राहुल के बिजनेस पार्टनर को जमकर फायदा पहुंचाया.

अरुण जेटली ने शनिवार को बताया कि राहुल गांधी ने सियासी फायदा उठाते हुए अपने बिजनेस पार्टनर को फायदा पहुंचाया है. साथ ही कहा कि जो व्यक्ति रक्षा सौदे करवाने की चाहत रखता हो उसकी भारत का प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश है. यह वाकई एक गंभीर आरोप है. वित्त मंत्री ने बताया कि राहुल गांधी के बिजनेस पार्टनर यूलरिक मैकनाइट एक अमरीकी नागरिक हैं और वह राहुल गांधी की सोशल गैंग का भी हिस्सा हैं.हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राहुल गांधी के पूर्व में बिजनेस पार्टनर रहे यूलरिक मैकनाइट को मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार के दौरान डिफेंस ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट मिले थे. राहुल गांधी ने ब्रिटेन की बैकॉप्स लिमिटेड कंपनी में पहले हिस्सेदारी थी और उनके साथ अमरीका के यूलरिक मैकनाइट भी इस कंपनी में 35 फीसदी के हिस्सेदार थे. बाद में यह कंपनी बंद हो गई और फिर 2011 में यूलरिक मैकनाइट ने फ्रांस के नेवल ग्रुप के जरिए भारत सरकार से स्कोर्पियन सबमरिन का डिफेंस ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट लिया था.