मुंबई एयरपोर्ट पर स्टनिंग लुक में स्पॉट दीपिका पादुकोण

By Tatkaal Khabar / 05-05-2019 04:25:19 am | 17223 Views | 0 Comments
#

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कल ही  न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुकी है। यहां वो मेट गाला 2019 में शामिल होंगी। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्टनिंग लुक में स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने एक क्लासिक डेनिम जंपसूट पहना था। इस बटन डाउन जंपसूट में मैचिंग बेल्ट भी था। अपने इस आउटफिट को दीपिका ने ब्लैक बैग, राउंड सनग्लासेज और हॉट पिंक स्ट्रेपी हील्स से पूरा किया। दीपिका ने न्यूड लिप्स के साथ स्मूद मेकअप चुना था। उन्होंने अपने बालों को लो पोनीटेल में बनाई थी। नो डाउट इस लुक में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
दीपिका पादुकोण के इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्रांडेड बैग ने खींचा था। दीपिका ने Celine ब्रांड का ब्लैक कलर का बैग कैरी किया था। उनके इस बैग की कीमत 2 लाख 67 हजार (2,67,000) रुपए है।