लोकसभा चुनाव 2019: 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान हुआ , 5 बजे तक 51.14% वोटिंग

By Tatkaal Khabar / 06-05-2019 01:25:25 am | 14170 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक 51.14% वोटिंग हुई है। सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 18.11% रहा। आज सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन 51 सीटों पर कुल 674 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पांचवें चरण के लिए 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी। इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा-14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर वोटिंग है।
पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक मतदान

बिहार- 44.85 फीसदी

जम्मू-कश्मीर- 15.51 फीसदी

मध्य प्रदेश- 54.06 फीसदी

राजस्थान- 51.23 फीसदी

उत्तर प्रदेश- 45.28 फीसदी

पश्चिम बंगाल- 64.05 फीसदी

झारखंड- 58.07 फीसदी


राजनाथ सिंह(लखनऊ), सोनिया गांधी(रायबरेली), राहुल गांधी(अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), पूनम सिन्हा(लखनऊ, जयंत सिन्हा(हजारीबाग, राज्यवर्धनसिंह राठौड़(जयपुर ग्रामीण, कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण, अर्जुनराम मेघवाल(बीकानेर)।