मायावती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह , राज्यवर्धन सिंह समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, देखिए पिक्स

By Tatkaal Khabar / 06-05-2019 02:22:52 am | 11865 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला सात राज्यों में 51 सीटों पर नौ करोड़ मतदाता कर रहे हैं। इस दौरान आम आदमी से लेकर कई दिग्गजो ने भी अपना वोट डाला। आइए देखते हैं किन-किन दिग्गजों ने डाला वोट-गृह मंत्री और लखनऊ से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने स्कॉलर्स होम स्कूल में मतदान केंद्र 333 पर अपना वोट डाला।बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग से भाजपा के उम्मीदवार जयंत सिन्हा अपना वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू और भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी गायत्री राठौर जयपुर में अपना वोट डालने एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू और भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।