तेजस्वी को मिला हार के बाद तेज प्रताप का साथ...

By Tatkaal Khabar / 28-05-2019 04:05:22 am | 13541 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव को उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव (तेज प्रताप यादव) का साथ मिला है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने पार्टी नेतृत्व को लेकर बयान दिया और कहा कि अगर किसी को तेजस्वी की लीडरशिप से दिक्कत है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं। चाहे वो महागठबंधन हो या राष्ट्रीय जनता दल दोनों में लागू है। मैं हमेशा तेजस्वी के साथ खड़ा रहूंगा। 
ईवीएम को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि ईवीएम में हेरफेर कैसे हुई, इस पर भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। यहां तक ​​कि ईवीएम बनाने वाली जापानी कंपनी भी उन पर भरोसा नहीं करती है। बता दें कि तेजप्रताय यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान बागी तेवर अपनाए रखा। उनके मनचाहा कैंडिडेट को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से बगावत कर ली थी।