BJP और JDU मिलकर लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव:नीतीश कुमार

By Amitabh Trivedi / 08-06-2019 02:04:58 am | 14115 Views | 0 Comments
#

पटना: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ये साफ़ कह दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी एक साथ मैदान में होंगे। उन्‍होंने साफ कर दिया कि एनडीए एकजुट है।

नीतीश ने कहा कि 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव जदयू भाजपा के साथ रहकर ही लड़ेंगे। केंद्र में भाजपा पूर्ण बहुमत से है और हम उनके साथ हैं।

ऐसे में जदयू के कैबिनेट में शामिल होना कोई जरूरी नहीं है। बिहार में जदयू के 16 सांसद हैं, लेकिन मोदी कैबिनेट में जदयू शामिल नहीं है। नीतीश पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष प्रशांत किशोर पर भी बोले।

ममता बनर्जी के साथ काम करने के लिए प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार ने कहा कि वह कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुद इसके बारे में बताएंगे। वह हमारी पार्टी में शामिल हुए