DSP हत्या: विश्वास ने कहा- राष्ट्रवादी गंठबंधन पर है धिक्कार

By Tatkaal Khabar / 23-06-2017 08:32:46 am | 19192 Views | 0 Comments
#

 जम्मू-कश्मीर के नौहट्टा में मस्जिद के बाहर भीड़ द्वारा डिप्टी एसपी मोहम्मद अयूब पंडित को पीट-पीट कर मार डालने की घटना के बाद विवाद बड़ गया है। आम आदमी पार्टी (आप)के राजस्थान प्रभारी डा. कुमार विश्वास ने भाजपा और पीडीपी पर हमला बोला है। विश्वास ने ट्वीट कर लिखा कि गठबंधन में रहन पड़ी जो सत्ता की बीमारी है, शेरों पर कुत्ते के हमले दिल्ली की लाचारी है। इस तथाकथित राष्ट्रवादी गंठबंधन पर धिक्कार है।

उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने सहमति जताई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि सब एक जैसे हैं, सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने ये लिखा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए वहां पर उस पीडीपी के साथ सत्ता में है जो हमेशा से अलगाववादियों की हिमायती रही है। गौरतलब है कि नौहट्टा में में मोहम्मद अयूब पंडित मस्जिद के बाहर तस्वीरें ले रहे थे तबी भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। भीड़ डिप्टी एसपी मोहम्मद अयूब पंडित को तब तक पीटती रही जब तक उनकी मौत ना हो गई।