टेलीविज़न के फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख की सड़क दुर्घटना में मृत्यु , मां-पिता गंभीर रूप से घायल

By Tatkaal Khabar / 19-07-2019 02:42:29 am | 16673 Views | 0 Comments
#

टीवी के मशहूर चाइल्ड एक्टर शिवलेख सिंह के फैन्स के लिए बूरी खबर सामने आई है. गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है. शिवलेख 'बालवीर', 'संकटमोचन हनुमान' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी सीरियल में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 14 वर्षीय शिवलेख सिंह की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार घटना में उनके माता-पिता समेत तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद पूरा टीवी इंडस्ट्री सदमे में है.