प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बहन परिणीति चोपड़ा संग यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे

By Tatkaal Khabar / 19-07-2019 03:15:21 am | 17448 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा  ने 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां जन्मदिन मनाया. इस जश्न के मौके पर प्रियंका की फैमिली को पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा गया. पार्टी में प्रियंका के पति निक जोनस के अलावा मां मधु चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा ने भी शिरकत की. ऐसे इस खास पार्टी की तस्वीरें आप सोशल मीडिया अकाउंट ओर देख सकते हैं. पार्टी में किया गया डांस का वीडियो भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.