सुमोना चक्रवर्ती ने दो साल पहली छोड़ी धूम्रपान की लत

By Tatkaal Khabar / 28-07-2019 12:12:05 pm | 22140 Views | 0 Comments
#

‘द कपिल शर्मा शो‘ फेम सुमोना चक्रवर्ती जिन्हे एक समय पर धूम्रपान की लत थी, ने दो साल तक सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया है। उन्होंने अपने फायदे के लिए इस आदत को ठुकरा दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंस्टा पोस्ट के जरिये, इस लत को छोड़ने पर बात की है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे शुरुआत में उन्हें बहुत दिक्कत हुई थी लेकिन अब वह एकदम स्वस्थ हैं।

उन्होंने लिखा-“दो साल पहले, मेरी दोस्त के जन्मदिन के एक हफ्ते बाद…मैंने छोड़ दिया। कड़वी सच्चाई अपना ली। कोई निकोटीन पैच नहीं, कोई वाइप नहीं। कुछ नहीं। तबसे हाथ नहीं लगाया। क्या ये मुश्किल था? बहुत। लेकिन अब मेरा शरीर धूम्रपान ठुकराता है। उस जगह नहीं रह सकती जहाँ लोग धूम्रपान करते हैं। ‘छोड़ना बहुत कठिन है — जब तक तुम छोड़ोगे नहीं। और फिर यह दुनिया की सबसे आसान चीज है’- जॉन ग्रीन।”