कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और Cafe Coffee Day के संस्थापक VG सिद्धार्थ लापता

By Tatkaal Khabar / 30-07-2019 02:53:20 am | 17556 Views | 0 Comments
#

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता हो गए हैं. वह कैफे कॉफी डे संस्थापक हैं. बताया जा रहा है कि वीजी सिद्धार्थ सोमवार को को मंगलूरू आ रहे थे. तभी शाम के वक्त बीच रास्ते में वह गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे. इसके बाद वह लापता हो गए.

कैफे कॉफी डे के संस्थाप वीजी सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि अब उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. सिद्धार्थ के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है. सिद्धार्थ के लापता होने के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के घर पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ लग गई. सीएम बीएस येदियुरप्पा भी उनके आवास पर पहुंचे.