कर्नाटक में सरकार बनते ही सीएम येदियुरप्पा ने लिया सबसे बड़ा फैसला

By Tatkaal Khabar / 30-07-2019 03:22:08 am | 22931 Views | 0 Comments
#

कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में बनी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनते ही सबसे बड़ा फैसला लिया है। कर्नाटक में अब सरकार सरकारी स्तर पर टीपू सुल्तान की जयंती नहीं मनाएगी। इसके लिए आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ऐलान कर पिछले सरकार के इस फैसले को रद्द कर दिया है।

सरकार के इस फैसले के बाद सियासी जंग फिर शुरू होने के आसार है। जहां कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए टीपू सुल्तान की जयंती मनाती थी वहीं भाजपा ने अपने वोटरों को खुश करने के लिए ये बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी करार दिया है।

राज्य में सोमवार को विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार ने बहुमत साबित किया था और उसके बाद भाजपा के नेता केजी बोपैया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टीपू सुल्तान की जयंती पर होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को रद्द करने की मांग की थी।