मेट्रो में अंतरंग हो रहे जोड़े का वीडियो हुआ वायरल,आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज

By Tatkaal Khabar / 30-07-2019 03:34:53 am | 35201 Views | 0 Comments
#

राजधानी के एक मेट्रो स्टेशन पर अंतरंग हो रहे जोड़े का वीडियो पॉर्न साइट पर डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पॉर्न साइट पर मौजूद इस वीडियो को देखने से पता चला कि यह दिल्ली मेट्रो के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 18 जुलाई को दोपहर 2:22 बजे किसी ने लाइव फीड से मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है। इसके बाद डीएमआरसी ने इस संबंध मे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।उधर, पॉर्न वेबसाइट पर डाले गए इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक व्यू मिल चुका है। डीएमआरसी ने घटना की पुष्टि करते हुए आजादपुर पुलिस थाने में अज्ञात जोड़े के खिलाफ शिकायत देने की पुष्टि की।
वहीं पुलिस ने भी यह साफ किया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि डीएमआरसी ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दी गई है।