विवियन डिसेना को अच्छा लगता है कुकिंग

By Tatkaal Khabar / 26-08-2019 03:25:23 am | 17641 Views | 0 Comments
#

मुंबई। अभिनेता विवियन डिसेना (Vivian Dsena) का कहना है कि उन्हें खाना बनाने में मजा आता है और उन्हें लगता है कि पुरुष भी बेहतरीन खाना बना सकते हैं।
Image result for

विवियन ने कहा, ‘‘खाना बनाना कुछ ऐसा है कि इसमें मुझे बहुत मजा आता है। मैं हफ्ते में कम से कम एक बार खाना बनाता हूं। मुझे शाही पनीर, आलू की सब्जी और यहां तक कि दाल तडक़ा बनाना पसंद है। मेरी मां और मौसी बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। मैं फूडी हूं। घर का खाना मुझे बहुत पसंद है। इसका कोई विकल्प नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पुरुष अच्छा खाना बना सकते हैं, इसलिए दुनिया में कई मशहूर शेफ हैं। हालांकि जब शौक की बात आती है तो मैं पाता हूं कि इन दिनों पुरुष और महिला दोनों ऑलराउंडर हैं।’’