हिंदी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से की ये बड़ी अपील

By Tatkaal Khabar / 15-09-2019 02:29:46 am | 16722 Views | 0 Comments
#

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान के लिए पूरे देश के लिए एक भाषा बेहद महत्वपूर्ण है. अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर एक ट्वीट में यह टिप्पणी की है. शाह ने ट्वीट किया ''भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने. आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है.'

'शाह ने सभी नागरिकों से अपनी मातृभाषा के उपयोग को बढ़ावा देने और महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को पूरा करने के लिए हिंदी का उपयोग करने का आग्रह किया. 14 सितंबर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1949 में इस दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था. 2011 की जनगणना के अनुसार 43.6% या लगभग 53 करोड़ भारतीयों की मातृभाषा हिंदी है. इसके बाद बंगाली है, जो 8.03% से बहुत पीछे है. विश्व स्तर पर यह दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है.