गांधी परिवार विदेश मेें रहेगा SPG के 'रडार' पर !

By Tatkaal Khabar / 07-10-2019 01:59:01 am | 25169 Views | 0 Comments
#

केंद्र की मोदी सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है. अब गांधी परिवार का कोई भी सदस्य विदेश में भी बिना एसपीजी सुरक्षा के नहीं जा सकता. केंद्रीय गृह मंत्रालय SPG सुरक्षा को लेकर नया बदलाव करने जा रहा है. इसके साथ ही SPG सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के साथ विदेशी दौरों पर भी SPG के जवान तैनात रहेंगे.इसका मतलब यह है कि SPG सुविधा प्राप्त व्यक्ति के साथ जवान भी विदेश का दौरा करेंगे. इससे हले ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब मोदी सरकार इस नियम में बदलाव करने जा रही है. मोदी सरकार के इस फैसले से पूरा गांधी परिवार प्रभावित होगा. क्योंकि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सिर्फ गांधी परिवार को ही एसपीजी की सुरक्षा प्राप्त है.

 
 
 
मतलब अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अचानक से 'अज्ञातवास' में नहीं जा पाएंगे. यानि कि उनके साथ एसपीजी भी रहेगी. अभी जिन्हें एसपीजी की सुरक्षा दी जाती है- उसमें पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं.अभी तक गांधी परिवार की तरफ से कोई विदेश दौरे पर जाता था तो अपने पहले स्टॉपेज तक ही SPG की सुरक्षा ले जाता था, इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता था. गांधी परिवार प्राइवेसी का हवाला देता था. लेकिन अब नए बदलावों के मुताबिक, SPG सुरक्षा लेने वाला सदस्य विदेश दौरे पर होगा तो SPG के जवान हमेशा उसके साथ रहेंगे.