राजनेता जेल में हैं, उन्हें कोर्ट ने जेल भेजा, सरकार ने नहीं:प्रकाश जावड़ेकर

By Tatkaal Khabar / 07-10-2019 02:45:02 am | 14364 Views | 0 Comments
#

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष की तरफ से केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने आरोप का खंडन किया है जावड़ेकर ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि जो राजनेता जेल में हैं, उन्हें कोर्ट ने जेल भेजा है। कोर्ट ही फैसला करता है कि किसे जमानत देना है और किसे नहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कोर्ट ने कुछ नेताओं की जमानत याचिका खारिज की, क्योंकि उसे लगा कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है। जब कोर्ट महसूस करता है कि कोई जांच प्रभावित कर सकता है, तो उसे जेल में रखता है। सरकार कोर्ट नहीं है। विपक्ष के पास मोदी सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष मुद्दों के मामले में दिवालिया हो चुका है और आधारहीन तर्क देकर सरकार की आलोचना कर रहा है।

‘370 समाप्त होने का स्वागत हुआ है’
जावड़ेकर ने कहा कि लोग जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर चर्चा कर रहे हैं। लोगों को 70 साल से इस क्षण का इंतजार था। एक दिन में इसे 370 सांसदों की वोटिंग से समाप्त कर दिया गया। इसने लोगों की कल्पना को सच कर दिया है। समाज के सभी वर्गों ने इसका स्वागत किया है।