करतापुर कॉरिडोर का उद्घाटन करने पीएम मोदी जाएंगे डेरा बाबा नानक

By Tatkaal Khabar / 12-10-2019 03:30:19 am | 12858 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 8 नवंबर को पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के डेरा बाबा नानक जाएंगे और उसी दिन करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें, यह कॉरिडोर भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया है। पाकिस्तान पहले ही 9 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ऐलान कर चुका है। भारत में भी पहले जत्थे को रवाना करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 12 नवंबर को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती है। इससे पहले भारी संख्या में सिख वहां दर्शन करने जाएंगे।

बता दें, पाकिस्तान की तरफ भी उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। इमरान खान सरकार ने इसके लिए भारत से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाया था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। हालांकि मनमोहन सिंह करतारपुर साहिब के लिए जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा जरूर बनेंगे। यह जत्था गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के मौके पर 9 नवंबर को जाएगा।

पाकिस्तान ने भारत से आने वाले हर यात्री के लिए 20 डॉलर एंट्री फीस रखी है। इस पर भारत ने कई बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन पाकिस्तान अड़ा कहा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तो इससे जजिया टैक्स तक करार दे दिया था