दिल्ली की इन सड़कों को किया जाएगा रिडिजाइन, कम होगा ट्रैफिक जाम:सीएम अरविंद केजरीवाल

By Tatkaal Khabar / 22-10-2019 02:16:50 am | 17041 Views | 0 Comments
#

राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों के रिडिजाइन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि दिल्ली की सड़कों को रिडिजाइन करके उन्हें इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा. इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत राजधानी की नौ सड़कों का चुनाव किया गया है, जिनकी कुल लंबाई 45 किलोमीटर है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि रिडिजाइन होने के बाद इन सड़कों से न केवल ट्रैफिक कम होगा, साथ ही ये अब से कहीं ज्यादा खूबसूरत भी दिखेंगी. इससे एक्सीडेंट में भी कमी आएगी. इस पूरे प्रोजेक्ट में 8-10 करोड़ रुपए प्रति किलो मीटर के हिसाब से कुल 400 करोड़ की लागत आएगी.सीएम अरविंद केजरीवाल ने सड़कों के रिडिजाइन के बाद होने वाले बदलावों के बारे में बताते हुए कहा कि इन सड़कों से बोटलनेक हटाए जाएंगे. इसके साथ ही इन सड़कों की स्पेस क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा और उनका बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नौ सड़कों में से एक का वर्क ऑर्डर हो गया है. दो का मंगलवार को हो जाएगा और बाकी सड़कों का नवंबर महीने में हो जाएगा.