दिल्ली-NCR में प्रदूषण (Pollution) की हदें पार... 40 प्रतिशत निवासी छोड़ना चाहते हैं राजधानी

By Tatkaal Khabar / 04-11-2019 05:42:53 am | 15340 Views | 0 Comments
#

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) के कारण आपातकाल जैस स्थिति बनी हुई है. इसी बीच हुए एक सर्वे के मुताबिक सामने आया की दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लगभग 40 प्रतिशत लोग खराब एयर क्वालिटी के चलते दिल्ली जैसे शहर में रहना ही नहीं चाहते हैं. वहीं 16 प्रतिशत चाहते है की जहरीली हवा होने वाले समय में दिल्ली से दूर रहा जाए.   

दिल्ली-एनसीआर में 17,000 से अधिक लोगों पर हुए इस सर्वे में ये भी पाया गया है कि 13 प्रतिशत दिल्ली निवासी मानते हैं कि उनके पास प्रदूषण के स्तर को झेलने के अलावा कोई विकल्प है ही नहीं. 31 प्रतिशत जनता दिल्ली-एनसीआर में  ही रहना चाहती है और खुद को एयर प्यूरीफायर, मास्क, प्लांट आदि से बचाना पसंद करती है. "44 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें प्रदूषण के कारण समस्याएं हो रही है, लेकिन एक डॉक्टर या अस्पताल का दौरा नहीं किया है.