दोस्ताना 2: शूटिंग से पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची जाह्नवी कपूर

By Tatkaal Khabar / 07-11-2019 02:34:47 am | 23388 Views | 0 Comments
#

Chandigarh : 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग करने के लिए पंजाब पहुंच गई है। फिल्म की शुरुआत करने से पहले वह डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा के साथ गोल्डन टेंपल, अमृतसर पहुंच गई। 

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गोल्डन टेंपल के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। ग्रे और स्काई ब्लू कलर का सूट पहनकर वह मंदिर पहुंची। जहां पर सिर में दुपट्टा लिया हुआ था।