यामी गौतम जुडी टिक टॉक ऐप संग

By Tatkaal Khabar / 12-11-2019 12:04:29 pm | 18675 Views | 0 Comments
#

फिल्म 'बाला' में एक टिक टॉक सनसनी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री यामी गौतम अब असल जिंदगी में भी इस सोशल मीडिया वीडियो एप्लीकेशन संग जुड़ गई हैं। यामी इससे जुड़े कुछ टिक टॉक स्टार्स संग बात करते हुए और वीडियोज बनाते हुए नजर आएंगी।

टिक टॉक में शामिल होने की बात पर यामी ने कहा, "यह पहली बार है, जब इस बहुचर्चित ऐप का वास्तविक जिंदगी से इसे इतनी खूबसूरती से जोड़कर दिखाया गया।"

यामी ने आगे कहा, "इस पर मेरे एक अनुभवी मित्र ने टिक टॉक की दुनिया के माध्यम से मेरा मार्गदर्शन किया। मैंने अपने होमवर्क को गंभीरता से लिया। वीडियोज की यह भिन्नता फिल्म में काम कर गई, तो जब उन्होंने ऐप्स की लोकप्रियता का उपयोग करते हुए किरदारों के प्रभाव को देखा, तो उन्होंने इससे जुड़ने के लिए हामी भर दी। यह ऐप काफी मजेदार है और इसकी पहुंच बड़े पैमाने पर है।