लखनऊ: कैंट के COको डांटने पर CM योगी ने मंत्री स्वाति सिंह से पूछताछ की

By Tatkaal Khabar / 16-11-2019 02:32:31 am | 16363 Views | 0 Comments
#

यूपी की योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह एक बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही हैं. अंसल ग्रुप के खिलाफ एक मामले को लेकर मंत्री स्वाति सिंह ने कथित तौर पर लखनऊ कैंट के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को डांटा . इस कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उन्हें तलब किया है.

दरअसल, मंत्री स्वाति सिंह का लखनऊ कैंट के सीओ बीनू सिंह से बातचीत का 36 सेकेंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में स्वाति सिंह सीओ कैंट को धमका रही हैंं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी.
वायरल ऑडियो में स्वाति सिंह अंसल डेवलपर्स पर एफआइआर दर्ज कराने को लेकर सीओ कैंट बीनू सिंह से भड़क रही हैं. वह कह रही हैं, "फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. ऊपर से भी आदेश हैं कि अंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा. हाई-प्रोफाइल मामला है. पहले से ही जांच चल रही है. मामला सीएम के संज्ञान में भी है."