जनता का आभार, झारखंड के विकास को करते रहेंगे काम:अमित शाह

By Tatkaal Khabar / 23-12-2019 01:25:34 am | 14606 Views | 0 Comments
#

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए जनता को 5 साल तक सेवा के अवसर के लिए धन्यवाद दिया है। बीजेपी को यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन के सामने हार का सामना करना पड़ा है। उधर, मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अब भी अंतिम नतीजों के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी हारती है तो यह निश्चित रूप से उनकी हार होगी।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। बीजेपी को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।'