इस सप्ताह सिंह राशि वालों का होगा भाग्योदय, प्रसन्नता लेकर आया 'द सन' कार्ड

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द वर्ल्ड"। यह समय आपको अपनी क्षमताओं के भी आगे देखने का है। व्यावसायिक तौर पर आप अपने हर दिन के कामों में बहुत उत्साह और आनंद पाएंगे। आप आत्मविश्लेषण के जरिए अपनी योजनाओं पर आलोचनात्मक दृष्टि रखेंगे। आप जिन लोगों को नेतृत्व करेंगे उनकी मदद करेंगे और अपने लिए मजबूत आधार का निर्माण करेंगे। सामाजिक तौर पर आप बहुत खुश रहेंगे। प्रेम जीवन शानदार होगा।
शुभ रंग : पीला
शुभ रत्न : यलो सफायर
टिप : विश्वास रखें।
वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द नाइन ऑफ सोर्ड्स"। आने वाला समय बहुत व्यस्तताभरा होगा। अपने प्रभाव को स्वीकार करें। आप अंतत परेशान करने वाले अपने इर्दगिर्द का माहौल समझ कर बदलाव की कोशिश करेंगे। आप कुछ मुश्किल परिस्थितियों और चुनौतियों से पार पा लेंगे। आप खुद में धैर्य, निरंतरता और बुद्धिमानी का स्टॉक पाकर चकित रह जाएंगे। आप अपने इर्दगिर्द विशेषज्ञों को पाएंगे। कुछ लोगों के लिए सिंगापुर और मध्यपूर्व की यात्रा के योग होंगे।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ रत्न : एमेथिस्ट
टिप : किस्मत आपके साथ है।
मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द नाइन ऑफ वांड्स"। आप सक्रिय रहेगंे और कुछ नया करते रहेंगे। आप अपने काम में निरंतरता और जिम्मेदारी बनाए रखेंगे। आप अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठा को निर्दोष संचालन त्वरित परिणाम के जरिए बढ़ाने में सफल रहेंगे। सही प्रतिभा को आप जोड़ने में सफल होंगे। जो लोग सेल्स, ऑनलाइन स्ट्रेटेजी और ऑपरेशन के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए जापान और हांगकांग की यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ रत्न : रूबी
टिप : जोखिम लें।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द टावर"। यह समय धैर्य रखने और धीरे-धीरे आगे बढ़ने का है। व्यावसायिक तौर पर आप मुश्किल परिस्थितियों से कोशिश करके उबरेंगे और सफल होंगे। समस्याओं के सुलझने से आपकी दिनचर्या सुधर जाएगी। टीम के साथियों के साथ उपयोगी चर्चा होगी। आपमें से जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर, कंसल्टिंग और हाउसिंग के क्षेत्र में हैं वे नए बाजार की तलाश में लगातार यात्राएं करेंगे। सामाजिक तौर पर आप बहुत व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग : नीला
शुभ रत्न : टॉरक्वाइज
टिप : परिश्रम करें।
सिंह : सिंह राशि का जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द सन"। सौभाग्य का उदय होगा। इस महीने आप जितना ज्यादा जोखिम लेंगे उतना ही लाभ होगा। इस महीने आप सही लोगों को सही भूमिका देंगे और सफल होंगे। जो लोग रिटेल और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनके दुबई जाने के योग हैं। सामाजिक तौर पर आप यह जान पाएंगे कि आप किससे मिलकर खुश होते हैं। अपने दोस्तों और शुभ चाहने वालों की भी पहचान होगी। प्रेम जीवन में समय कम दे पाएंगे।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ रत्न : पिंक क्वार्ट्ज
टिप : यात्रा शुभ रहेगी।
कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द मैजिशियन"। यह समय नया करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। करियर और व्यावसायिक समीकरणों के चलते आप बहुत व्यस्त रहेंगे। टीम को प्रेरित करेंगे, अपनी तरह से सोचने और काम करने वाले लोगों के साथ अपनी क्षमताओं को विस्तार करेंगे। आपमें से जो भी गैर पारंपरिक करियर, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं वे अपनी रचनात्मकता के लिए स्कोप ढूंढेंगे। अपने काम को मजे से करेंगे तो आपका सामाजिक दायरा आसानी से बढ़ेगा। संपत्ति और फायनेंशियल मार्केट में निवेश आपको लाभ देगा।
शुभ रंग : क्रीम
शुभ रत्न : जेड
टिप : उदार रहें।
तुला : तुला राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द स्टार"। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। अंर्तदृष्टि और आत्मविश्लेषण आपको व्यावसायिक जीवन में नई दिशा और नई राह पर चलने में मदद करेंगे। आप अपनी रफ्तार तेज रखेंगे और सफलता से मल्टीटास्किंग करेंगे। जो लोग विज्ञापन और मार्केटिंग के क्षेत्र में हैं वे यूके और आयरलैंड की यात्रा करेंगे और उत्साह और सफलता का आनंद लेंगे। आपका सामाजिक जीवन बहुत उत्साहजनक रहेगा।
शुभ रंग : लैवेंडर
शुभ रत्न : एमरल्ड
टिप : मुस्कुराते रहें।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'जजमेंट"। आपके प्रयासों के परिणाम आने का समय आ गया है। काम आपके लिए पूजा है, इसलिए आपने लगातार कई-कई घंटों तक काम किया है, अब इसका परिणाम आने का वक्त आ गया है। आप चीजों को बहुत बारीकी से देखने में महारत रखते हैं, इसके आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप काउंसलिंग और कंसल्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपके इंडोनेशिया की यात्रा के योग हैं। पैसा आएगा।
शुभ रंग : लाल
शुभ रत्न : हीरा
टिप : अच्छे वक्त का आनंद लें।
धनु : धनु राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'नाईन ऑफ पेंटाकल्स"। यह समय कठिन परिश्रम का है। आपको अपने जीवन को संतुलित करना होगा, आपका व्यावसायिक जीवन अलग-अलग स्तर पर मीटिंग्स, रिव्यू और इंगेजमेंट्स में उलझा रहेगा। इस महीने के अंत में आप जिस तरह के परिणाम चाहते हैं वे आपको मिलेंगे। आपमें से जो लोग कला और फिल्म के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनकी रचनात्मकता शिखर पर होगी। इसी सिलसिले में आप यात्रा करेंगे।
शुभ रंग : पीच
शुभ रत्न : मोती
टिप : माफ करें और भूलें।
मकर : मकर राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द एस ऑफ कप्स"। यह समय अपनी सफलता का उत्सव मनाने का है। आप अपनी तरह के लोगों से संपर्क और संवाद में रहेंगे। इससे आपके व्यावसायिक जीवन में लाभ होगा। अपने काम में सर्वश्रेष्ठ होने और सक्रिय होने से आपकी टीम भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होगी। आपमें से जो भी लॉजिस्टिक्स के काम में हैं वे अपनी चीजों में बदलाव लाएंगे और नए व्यापार के सिलसिले में साउथ अफ्रीका की यात्रा की योजना बनाएंगे।
शुभ रंग : नीला
शुभ रत्न : कोरल
टिप : अपने प्रेम पर भरोसा करें।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द व्हील ऑफ फॉर्च्युन"। यह समय बड़े सपने देखने का है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करें, साफ सुथरी छवि के इतर अपनी छवि में बड़ा बदलाव करें। आप कुछ बेहद प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहेंगे। आपमें से जो भी मार्केटिंग और पब्लिशिंग मीडिया और ट्रेवल के क्षेत्र में हैं वे नए बाजारों की खोज में रहेंगे। सामाजिक तौर पर पर आपकी पूछ परख बढ़ेगी और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। प्रेम जीवन शानदार रहेगा।
शुभ रंग : ब्लू
शुभ रत्न : केट्स आई
टिप : खर्च का ध्यान रखें।
मीन : मीन राशि के जातकों के लिए इस बार का टैरो कार्ड है 'द नाइन ऑफ कप्स"। समय हर तरह से शानदार है। आप अपनी योजनाओं और आइडियाज पर काम करने के लिए तैयार होंगे। आपमें से जो लोग निवेश और ह्युमन कैपिटल के क्षेत्र में कार्यरत हैं वे अपने काम के सिलसिले में ट्रेनिंग और सेमिनार में बाग लेने के लिए यात्राएं करेंगे। सप्ताहांत में आप कुछ नया प्रयोग करेंगे और अपनी तरह के दोस्तों के साथ समय गुजारेंगे। प्रेम जीवन शानदार रहेगा।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ रत्न : गार्नेट
टिप : खुद से प्यार करें।