पति निक को प्रियंका का साड़ी वाला लुक आया बहुत पसंद

By Tatkaal Khabar / 21-01-2020 02:50:04 am | 18897 Views | 0 Comments
#

Image result for           अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास ने अपनी पत्नी व बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में बेहतर लुक के लिए सराहा है। प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें साझा करने के अलावा एक-दूसरे की तस्वीरों पर भी प्यार जताना नहीं भूलते। हाल ही में प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी में खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिस पर निक ने टिप्पणी की, "अद्भुत"।Image result for           निक की प्रतिक्रिया प्रियंका की उस पोस्ट पर आई, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें वह नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थी।Image result for           इस तस्वीर में प्रियंका ने अपनी नीली साड़ी के साथ ही इससे मेल खाता स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी हुई हैं। इसमें प्रियंका एक बिंदी लगाए हुए देखी जा सकती हैं, जोकि उनके देसी लुक पर चार चांद लगा रही है।