नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को कहा था ‘जोकर’

By Tatkaal Khabar / 22-01-2020 03:18:17 am | 25798 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे नसीरुद्दीन शाह द्वारा किए गए कमेंट का जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं कि जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब मेरे लिए आपका दिया हुआ इंटरव्यू देखा। आपने मेरी तारीफ में कुछ बातें कहीं कि मैं जोकर हूं, मुझे सीरियसली नहीं लेना चाहिए। मैं साइको फैन हूं, ये मेरे खून में है, वगैरह...वगैरह...। इस तारीफ के लिए शुक्रिया पर मैं आपको और आपकी बातों को बिलकुल भी सीरियस नहीं लेता। उन्होंने कहा कि मैंने कभी-भी आपकी बुराई नहीं की, आपको भला-बुरा नहीं कहा, पर अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने अपनी पूरी जिंदगी, इतनी कामयाबी मिलने के बावजूद, निराशा में गुजारी है। अगर आप दिलीप कुमार साहब को, अमिताभ बच्चन साहब को, राजेश खन्ना साहब को विराट कोहली को क्रिटिसाइज कर सकते हैं, तो मुझे लगता है कि मैं एक अच्छी कंपनी में हूं।