इंदौर: पुलिस ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को हिरासत में लिया

By Tatkaal Khabar / 24-01-2020 03:49:42 am | 16209 Views | 0 Comments
#

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को इंदौर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, इंदौर जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत कई बीजेपी नेता कलेक्टरेट के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

गिरफ्तार होने वाले बीजेपी नेताओं में मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह भी शामिल हैं. ये सारे नेता इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया.