BJP कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह

By Tatkaal Khabar / 25-01-2020 03:28:17 am | 14663 Views | 0 Comments
#

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सारी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं. इस दौरान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे. चुनाव प्रचार के बाद गृह मंत्री अमित शाह का यह अलग अंदाज देखने को मिला. अमित शाह तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर देर शाम यमुना विहार पहुंचे.

यमुना विहार में अंतिम नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद पूर्व पार्टी अध्यक्ष भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे. अमित शाह के साथ राज्य बीजेपी प्रेसिडेंट मनोज तिवारी भी मौजूद थे. अमित शाह के ट्विटर अकाउंट से इस बाबत ट्वीट किया गया. 

गृहमंत्री ने ट्वीट किया, "यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया. उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है.