पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुई एकता कपूर,बोली ; मैं आगे भी सीमाओं को तोड़ती रहूंगी

By Tatkaal Khabar / 27-01-2020 10:34:35 am | 17181 Views | 0 Comments
#

TV क्वीन एकता कपूर को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एकता ने टीवी पर कई मशहूर शो जैसे क्यूंकि सास भी कभी बहु थी, कहानी घर घर की से लेकर ये हैं मोहब्बतें और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बढ़िया सीरियल हमें दिए हैं। एकता ने अब तक 130 से अध‍िक टीवी सीरियल्स बनाए हैं।पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित होने पर एकता ने सोशल मीडिया पर एक ऑफ‍िश‍ियल बयान जारी कर कहा, 'मैंने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। तब लोग मुझे कहते थे कि मैं बहुत यंग हूं, बहुत छोटी हूं'।