पूजा हेगड़े ने कैंसर से पीड़ित बच्चों को दिए 2.5 लाख रुपये

By Tatkaal Khabar / 28-01-2020 03:46:01 am | 17348 Views | 0 Comments
#

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कैंसर से पीड़ित दो बच्चों को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। पूजा ने हाल ही में क्योर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में शिरकत की। छठे द्विवार्षिक 'कैंसर क्रूसेडर्स इंविटेशन कप' का ऐलान करने के लिए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। यह एक विश्वस्तरीय गोल्फ टूर्नामेंट है, जिसे कैंसर से प्रभावित बच्चों को आर्थिक मदद करने के लिए पैसा जुटाने और जागरूकता फैलाने की एक पहल के रूप में आयोजित किया जाएगा।

पूजा ने इस बारे में कहा, "मैं अपना काम करना चाहती थी। कैंसर से पीड़ित अधिकतर बच्चों का इलाज संभव है और पैसे की कमी इस काम में बाधा नहीं बननी चाहिए। जल्द ही इस क्षेत्र में और भी कुछ करने की उम्मीद करती हूं। मैंने हमेशा अपना काम करने और समाज को जितना संभव हो सके उतना लौटाने में यकीन किया है। प्यार से किया गया एक छोटा सा काम लंबा रास्ता तय कर सकता है और हमें ऐसा अधिक से अधिक करना चाहिए।"