CAA पर लिखी गयी ममता बनर्जी की किताब की सारी प्रतियां का बम्पर सेल हुआ कोलकाता बुक फेयर में

By Tatkaal Khabar / 09-02-2020 03:54:22 am | 21374 Views | 0 Comments
#

अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संशोधित नागरिकता अधिनियम पर लिखी किताब की सारी प्रतियां विमोचन के केवल छह दिनों के भीतर ही बिक गयी. उनके प्रकाशक ने यह जानकारी दी. सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के पक्ष और विरोध जैसे विषयों पर दूसरे लेखकों द्वारा लिखी किताबों की भी रविवार को संपन्न हुए इस 12 दिवसीय पुस्तक मेले में खूब मांग रही.डे प्रकाशन की ओर से अपू डे ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की किताब 'नागरीकत्तो आतंको' (नागरिकता का डर) की सभी 1,000 प्रतियां आज दोपहर तक बिक गयीं. पुस्तक मेले में चार फरवरी को इसका विमोचन किया गया था.'समसामायिक विषयों पर बनर्जी द्वारा लिखी गयी कविता की किताब की भी सारी प्रतियां बिक गयीं. ममता अब तक 102 पुस्तकें लिख चुकी हैं