Corona Virus: सिद्धिविनायक और तुलजा भवानी मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्‍त

By Tatkaal Khabar / 16-03-2020 02:04:48 am | 15243 Views | 0 Comments
#

मुंबई:  
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Corona Virus) फैलने के मद्देनजर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) को अगली सूचना तक श्रद्धालुओं के लिए बंद करने की घोषणा सोमवार को की गई. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के उस्मानाबाद जिले में स्थित तुलजा भवानी मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए 17 से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थान से बचने का आग्रह किया था.

 भगवान गणेश को समर्पित सिद्धिविनायक मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं और यहां मंगलवार को अत्यधिक भीड़ होती है. सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने कहा कि विश्व में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बांदेकर ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर में हजारों लाखों लोग दर्शन करने आते हैं. वर्तमान स्थिति में कोरोना वायरस के खतरे से निपटना हमारा दायित्व है