रोनाल्डो होंगे 100 करोड़ डॉलर कमाने वाले पहले फुटबॉलर

By Tatkaal Khabar / 07-04-2020 02:35:16 am | 31178 Views | 0 Comments
#

लिस्बन . कोरोना (Corona virus) महामारी के कहर के बीच ही पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 100 करोड़ डॉलर (Dollar) की भारी भरकम कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल होने जा रहे हैं. रोनाल्डो अगर यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह विश्व के पहले फुटबॉलर और कुल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार, रोनाल्डो की पिछले साल की कमाई 10.9 करोड़ डॉलर (Dollar) थी और इस साल भी 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर (Dollar) के करीब हैं. रोनाल्डो के 18 साल के करियर में यह पहली बार होगा जब वह 100 करोड़ की कमाई करने जा रहे हैं. 35 साल के रोनाल्डो ने 2002 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी. कोरोनावायरस के कारण इस समय दुनिया भर में खेल गतिविधियां रूकी हुई है और ऐसे में रोनाल्डो अपने गृह नगर मडीरा में हैं.