मदर्स डे स्पेशल पर सॉन्ग गा रहे हैं आयुष्मान खुराना, सभी मदर्स को करेंगे समर्पित

By Tatkaal Khabar / 09-05-2020 01:32:48 am | 17188 Views | 0 Comments
#

रविवार के दिन मदर्स डे है और इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना 'मां' टाइटल पर बना एक गाना शेयर करने वाले हैं. वैसे उनके अलावा सिंगर शंकर महादेवन व शान ने भी इस मौके को खास बनाने की पूरी तैयारी की है. हाल ही में आयुष्मान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'एक मां अपने बच्चे पर बिना शर्त अपने प्यार की बौछार करती है वह जो बलिदान देती है उसके लिए हर एक दिन को मदर्स डे बोला जाना चाहिए, हालांकि एक खास दिन अपनी मां के नाम समर्पित करना वाकई में बहुत ज्यादा प्यारा है.'

इसी के साथ आगे मदर्स डे पर अपना प्लान बताते हुए आयुष्मान ने कहा, 'इस बार मैं सभी माताओं को डेडीकेट करते हुए मां टाइटल पर एक गाना पोस्ट करने जा रहा हूं. मदरहुड की भावना ने मुझे हमेशा दंग किया है. मैं हमेशा ध्यान रखने वाली, परवरिश करने वाली शक्ति की तारीफ में सम्मानपूर्वक गाता रहूंगा'.

 मातृत्व की भावना ने मुझे हमेशा आश्चर्यचकित किया है और मैं हमेशा ध्यान रखने वाली, पालन-पोषण करने वाली शक्ति की प्रशंसा में सम्मानपूर्वक गाता रहूंगा। इस गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। आयुष्मान ने कहा कि मैंने और मेरे दोस्त रोचक ने इस गाने पर काम किया है। उन्होंने इस गाने को म्यू्जिक दी है। हम दोनों इस गाने को अपनी आवाज भी देंगे।