प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में जुटे सोनू सूद

By Tatkaal Khabar / 25-05-2020 02:25:43 am | 25233 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं. सोनू सूद हर रोज हजारों प्रवासी मजदूरों को फ्री में उनके घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं.
अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood)  इन दिनों मुंबई में फंसे अलग अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. सोनू सूद की दरियादिली का हर कोई कायल हो गया है. लोग लगातार उनसे सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे हैं और अभिनेता उन्‍हें डिटेल्‍स भेजने को कह रहे हैं. प्रवासी मजदूर बार बार उन्‍हें शुक्रिया अदा कर रहे हैं. अब एक शख्‍स ने बताया कि बिहार के सिवान जिले में उनकी मूर्ति बनवाने की लोग तैयारी कर रहे हैं तो एक्‍टर द्वारा दिया गया जवाब लोगों का ध्‍यान खींच रहा है.

अब तक सोनू सूद ने 12000 से अधिक लोगों की मदद की है और इस कारण एक सुपर हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है. कोई उनके लिए कविता लिख रहा है तो कोई उन्‍हें भगवान का दर्जा दे रहा हैं.