सपा - बसपा गठबंधन को कोई नहीं हरा सकता : मुलायम

By Tatkaal Khabar / 10-04-2018 05:28:50 am | 16564 Views | 0 Comments
#

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा - बसपा गठबंधन को लेकर आज एक महत्‍वपूर्ण बयान दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इस गठबंधन को कोई हराने वाला नही है। उन्‍होंने कहा कि कुछ चीजों पर यदि अमल हो जाएगा तो जीत निश्चित है।

मुलायम सिंह यादव का यह बयान सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के लिए भी काफी अहम है। सपा - बसपा के गठबंधन को अब मुलायम सिंह का भी पूरा समर्थन है। मैनपुरी के चांदा पहुंचे सपा सरंक्षक मुलायम सिंह ने कहा कि सपा और बसपा का ईमानदारी से गठबंधन हो , टिकट वितरण भी ईमानदारी से हो और प्रचार कार्य भी मिलकर हो तो फिर कोई हराने वाला नही है।