OMG : ये है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति

By Tatkaal Khabar / 08-06-2020 03:58:11 am | 24856 Views | 0 Comments
#

 दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में है, जिसे बनाने में 90 साल से ज्यादा का समय लगा था। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मूर्ति कौनसे देश में है? दरअसल, यह मूर्ति भगवान बुद्ध की है। 

भगवान बुद्ध की इस मूर्ति को 'द गोल्डन बुद्धा' कहा जाता है। यह मूर्ति थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के 'वाट ट्रेमिट' मंदिर में स्थित है। 9.8 फीट लंबी इस मूर्ति का वजन लगभग 5500 किलोग्राम है। वैसे तो यह प्रतिमा बिकाऊ नहीं है, मगर फिर भी सोने के हिसाब से इसकी कीमत का अनुमान 19-20 अरब रुपये के करीब लगाया गया था।यह मूर्ति कई सालों तक दुनिया से छुपी रही थी। इसके ढूंढे जाने की कहानी भी बड़ी अजीबगरीब है। साल 1954 तक लोगों को इसके बारे में नहीं पता था कि यह मूर्ति पूरी तरह से सोने की है, क्योंकि उस समय मूर्ति के ऊपर प्लास्टर चढ़ाया गया था।


जब मूर्ति को रखने के लिए मंदिर में एक नया भवन बनाया गया और 1955 में इसका स्थानांतरण किया जा रहा था, तब गलती से मूर्ति जमीन पर गिर गई, जिससे उसका प्लास्टर उखड़ गया और उसकी हकीकत लोगों के सामने आ गई। बाद में इस मूर्ति को रखने के लिए वाट ट्रेमिट मंदिर में एक बड़े से भवन निर्माण कराया गया और वहां भगवान बुद्ध की सोने की मूर्ति को स्थापित किया गया।