बॉलीवुड के किंग "शाहरुख खान" ने पूरे किए 28 साल, इस अंदाज़ में कहा फैन्स को शुक्रिया

By Tatkaal Khabar / 28-06-2020 03:40:29 am | 19214 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड की दुनिया के ‘किंग’ कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 28 साल पूरे कर लिए हैं और उनका मानना है कि यह लोगों की मेहरबानी हैं, जिन्होंने लगभग तीन दशकों से उन्हें उनका मनोरंजन करने का मौका दिया है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया. शाहरुख ने लिखा, “पता नहीं कब मेरा जुनून मेरा मकसद बन गया और फिर मेरे पेशे में बदल गया. इतने सालों से मुझे आपका मनोरंजन करने का मौका देते रहने के लिए आप सबका शुक्रिया

उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन है कि मेरा जुनून मुझे अभी कई और सालों तक आप सभी की सेवा करते देखेगा. 28 साल…और अभी गिनती जारी है.” इसके साथ, उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह दाढ़ी और लंबे बाल में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया गौरी खान.”