राष्ट्रमंडल खेल : भारत को भालाफेंक में नीरज चोपड़ा ने दिलाया स्वर्ण पदक

By Tatkaal Khabar / 14-04-2018 10:19:48 am | 13228 Views | 0 Comments
#

गोल्ड कोस्ट। नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने यहां फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 86.47 मीटर का थ्रो फेंका। जूनियर विश्व चैम्पियन 20 बरस के नीरज ने कल पहले ही थ्रो में क्वालीफाइंग आंकड़े को छूकर फाइनल में जगह बनाई थी।

 
पिछले महीने पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 85.94 मीटर का थ्रो फेंककर उन्होंने स्वर्ण जीता था। ओलंपिक और विश्व रजत पदक विजेता कीनिया के जूलियस येगो फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके थे। वहीं 2012 ओलंपिक चैम्पियन और रियो खेलों के कांस्य पदक विजेता केशोर्न वालकाट ने इन खेलों में भाग नहीं लिया।